Ad

most expensive vegetable

आयुर्वेदिक दवाई की नजर से देखी जाने वाली इस सब्जी की कीमत जान आप हैरान हो जाऐंगे  

आयुर्वेदिक दवाई की नजर से देखी जाने वाली इस सब्जी की कीमत जान आप हैरान हो जाऐंगे  

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि हॉप शूट के फूल का उपयोग बियर बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही, इसकी टहनियों से सब्जी बनाई जाती है। इसको हर्बल मेडिसिन की द्रष्टि से भी देखा जाता है। विश्व के धनी लोगों को उन चीजों को खरीदने में अच्छा लगता है, जिनकी कीमत सातवे आसमान पर होती है। इसी प्रकार की एक सब्जी है, जिसको केवल अमीर लोग ही खा पाते हैं। इसकी कीमत इतनी अधिक होती है, कि मिडिल क्लास फैमिली को इसे खाने के लिए अपनी भूमि तक बेचनी पड़ जाएगी। दरअसल, हम जिस सब्जी के बारे में बात रहे हैं, उसका नाम है 'हॉप शूट' जिसकी कीमत 85 हजार से लेकर एक लाख रुपये किलो के बीच तक रहती है। वैश्विक बाजार में इस सब्जी की बेहद मांग है। परंतु, भारत में इसे केवल कुछ धनी लोगों के घर में ही खाया जाता है। मानी सी बात है, एक लाख रुपये की सब्जी खरीदने के लिए आपको अरबों-खरबों में कमाना पड़ेगा। आइए आगे आपको हम इस लेख में जानकारी देंगे कि किस वजह से यह सब्जी इतनी ज्यादा महंगी बिकती है। साथ ही, इसका सेवन करने से शरीर को क्या-क्या लाभ होता है।

हॉप शूट की गगनचुंबी महंगाई की क्या वजह है

हॉप शूट सब्जी का भाव जानकर सबके मन में पहला सवाल यही उठता है, कि आखिर यह सब्जी इतनी महंगी किस कारण से बिकती है। इसका गगनचुंबी कीमतों पर बिकने के पीछे वजह क्या है। जानकारी के लिए बतादें, कि सबसे पहली वजह तो यह है, कि इसे इतनी सुगमता से आप उत्पादित नहीं कर सकते। इसको उगाने में काफी लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है और यह हर जगह पर उत्पादित नहीं की जा सकती है। यदि यह एक बार उग जाए तो फिर इसकी फसल को काटना सर्वाधिक परिश्रम का कार्य है। इस वजह से यह सब्जी इतनी ज्यादा महंगी बिकती है। ये भी देखें: कैसे करें चुकंदर की खेती; जाने फसल के बारे में संपूर्ण जानकारी

इसके अंदर कितने गुण मौजूद होते हैं

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि हॉप शूट के फूल का इस्तेमाल बियर तैयार करने के लिए किया जाता है। साथ ही, इसकी टहनियों से सब्जी बनाई जाती है। इसको आयुर्वेदिक औषधि की भांति भी देखा जाता है। विशेषज्ञों का कहना है, कि इसके अंतर्गत विटामिन B6, विटामिन C और विटामिन E के साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद रहते हैं, ये चीजें इम्यून सिस्टम को काफी सक्रिय बनाती हैं।

हॉप शूट से कितने लाभ होते हैं

हॉप शूट के पौधे में विघमान नेचुरल ऑयल का त्वचा पर एक अच्छा असर होता है। इसके पौधे से त्वचा पर रेडनेस और जलन को कम करने में सहायता मिलती है। वहीं कुछ अध्ययनों के अनुसार, हॉप शूट के उपयोग से बालों को बहुत सारे लाभ होते हैं। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और हॉप्स होते हैं, जो बालों का झड़ने एवं रूसी को कम किया करते हैं। ऐसा कहा जाता है, कि हॉप शूट मांसपेशियों के दर्द सहित शरीर के दर्द को भी भगाने में काफी सहायता प्रदान करता है। हॉप शूट शरीर के मेटाबोलिज्म को तीव्र करता है, जो कि पाचनतंत्र के लिए काफी बेहतर होता है। विश्लेषकों के अनुसार, हॉप शूट जरूरी तेलों से परिपूर्ण होता है, जो अच्छी नींद देने में सहायता करते हैं।
भारत की सबसे महंगी सब्जी इस राज्य में उत्पादित की जाती है

भारत की सबसे महंगी सब्जी इस राज्य में उत्पादित की जाती है

आजकल इस सब्जी का भाव दोगुना हो गया है। किसान इसकी मुख्य वजह एक रोग को बता रहे हैं। इस रोग का नाम गिलडू है। जानकारी के लिए बतादें, कि सांगरी में गिलडू रोग के संक्रमण के चलते इसकी पैदावार आधी हो चुकी है। भारत के भिन्न-भिन्न राज्यों में भिन्न-भिन्न प्रकार की विभिन्न सब्जियां उपलब्ध हैं। उनकी पैदावार और मांग के अनुरूप ही उनकी कीमत भी भिन्न-भिन्न होती हैं। इसलिए कुछ सब्जियां काफी सस्ती होती हैं, तो कुछ सब्जियों की कीमत काफी अधिक होती है। इसी प्रकार की ही एक सब्जी राजस्थान में भी उगाई जाती है। इस सब्जी की कीमत इतनी अधिक है, कि इससे कम कीमत में आप पिश्ता, काजू और बादाम खरीद सकते हैं। इस सब्जी का नाम सांगरी है। आगे इस लेख में हम आपको इसकी अत्यधिक कीमत होनेकी वजह के बारे में बताऐंगे।

सांगरी बाजार में कितने रुपए किलो बिकती है

राजस्थान में काफी लोकप्रिय इस सब्जी को आमतौर पर कुछ लोग सगरी तो कुछ लोग सांगरी कहते हैं। यह विशेष रूप से राजस्थान के चुरू एवं शेखावटी के क्षेत्रों में ही पाई जाती है। इस सब्जी की कीमत इन दिनों राजस्थान में 1200 रुपये किलो से अधिक है। हालांकि, जब इसका उत्पादन ज्यादा होता है, तो यह 700 से 800 रुपये किलो तक बिकती है। हालांकि, एक आम भारतीय परिवार के लिए 700 से 800 रुपये किलो आने वाली सब्जी भी काफी महंगी होती है। ये भी देखें: इन सब्जियों की खेती से किसान कम खर्चा व कम समय में अधिक आमदनी कर सकते हैं

सांगरी की अत्यधिक कीमत किस वजह से हुई है

आजकल सांगरी सब्जी की कीमत दोगुनी हो चुकी है। किसान इसकी मुख्य वजह गिलडू नामक एक रोग को बता रहे हैं। सांगरी में गिलडू रोग संक्रमण के चलते इसकी पैदावार आधी हो चुकी है। इसके परिणाम स्वरूप बाजार में इसका भाव दोगुना हो चुका है। किसान भाइयों का कहना है, कि तीन वर्ष के उपरांत ऐसा देखा गया है, जब इस सब्जी की कीमत ने बादाम और काजू के भाव को भी पीछे छोड़ दिया है।

सांगरी की सब्जी में कौन-सी विशेषता होती है

सांगरी सब्जी को हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही, इसको इम्यूनिटी बूस्टर भी कहा जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस सब्जी में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, जिंक, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है। ऐसा कहा जाता है, कि इस सब्जी का सप्ताह में केवल एक बार सेवन करने से ही आप विभिन्न तरह की बीमारियों से बच जाते हैं।